फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहचानना होगा प्रेम जाल में फंसाने वाले दरिंदों को : बबिता फोगाट

विज्ञापन
एसजेडी स्कूल में भारतीय महिला पहलवान बबीता फोगाट का सम्मान करते इंजीनियर राजीव शर्मा, प्रधानाचा - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
पूर्व अंतरराष्ट्रीय पहलवान व भाजपा नेता बबिता फोगाट ने कहा है कि प्रेम जाल में फंसाने वाले दरिंदों को पहचानना होगा। तभी उनसे बचा जा सकता है। आत्मरक्षा के लिए छात्राओं को अपने पास चाकू रखना होगा। सोमवार को डीएस कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से आयोजित छात्रा सम्मेलन में वह बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने आई थीं।
विज्ञापन

इस दौरान एसजेडी स्कूल में आयोजित स्वागत के दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे हैवान हैं, जो छात्राओं को प्रेम जाल में फंसाते हैं, उन्हें पहचानना होगा। मुंबई में तुनिशा शर्मा, दिल्ली में श्रद्धा, झारखंड की रबिता को प्रेम के जाल में फंस कर उन्हें मौत को गले लगाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। यह कुछ ऐसे मामले हैं, जो सामने आए हैं। बाकी कितने ऐसे मामले दब जाते होंगे। इनसे बचाव के लिए स्वयं लड़ना होगा।
दरिंदों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। जिस तरह से बहनों को टुकड़े किए गए हैं, वैसे ही सजा दरिंदों को मिलनी चाहिए। अब छात्राएं और महिलाएं सहन नहीं करेंगी। हरियाणा, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश में ऐसे मामलों को रोकने के लिए कानून बन चुका है। बबिता ने छात्राओं से कहा कि जो भी करना चाहती हैं, वह पहले लक्ष्य निर्धारित करें। उसके बाद उस पर निरंतर कार्य करें।
विज्ञापन

मेहनत तब तक करें, जब तक वह सफल नहीं हो जातीं, तब तक रुकना नहीं है। झुकना नहीं है। सफलता का मतलब भी यही है, जब तक आप सफल नहीं हो जाते। अलीगढ़ की जनता उन्हें जितना प्यार और सम्मान दिया है, उसके लिए वह आभार प्रकट करती हैं। खासकर एबीवीपी का धन्यवाद देती हैं। पूरी टीम ने जिस तरह से छात्रा सम्मेलन किया, वैसा जोश कहीं नहीं देखा। इस दौरान एसजेडी स्कूल के निदेशक ईजी.राजीव शर्मा ने पूरी टीम के साथ उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें