नकवी पार्क में वेलेंटाइन डे का विरोध करते करणी सेना के पदाधिकारी।
- फोटो : CITY OFFICE
वेलेंटाइन डे पर शहर के विभिन्न पार्कों में करणी सेना के कार्यकर्ता पहुंचे, जहां उन्होंने किशोर-किशोरियों को संस्कार की दुहाई देकर उन्हें उनके घरों पर भेज दिया। करणी सेना अलीगढ़ के कार्यकर्ता व पदाधिकारी जिला अध्यक्ष के आवास रिसाल सिंह नगर आईटीआई रोड पर एकत्रित हुए।
जिलाध्यक्ष ठा. ज्ञानेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ता व पदाधिकारी नीरज शहरयार पार्क, नकवी पार्क, गांधी पार्क सहित शहर के अन्य पार्कों व स्थानों पर गए, जहां मिले किशोर-किशोरियों को समझाया और उन्हें उनके घराें के लिए भेज दिया। इस अवसर पर महिला जिलाध्यक्ष शक्ति गौरी पाठक, पूनम शर्मा, डॉली चौहान, प्रेमलता गौड़, केके चौहान, जितेंद्र राघव, कुलदीप राघव, प्रणय शर्मा, शैलेंद्र सिंह, हिमांशु पंडित, अतुल वार्ष्णेय, सौरभ अवस्थी, विनय सोलंकी, अवनीश राघव, आशीष चौहान, विवेक अग्रवाल, भूपेंद्र सिंह, भूपेंद्र चौहान, तरुण कुमार, कृष्णा लोधी, मनीष लोधी आदि मौजूद रहे।