फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : करणी सेना ने संजय राउत के पुतले को पहनाई चूड़ियां

विज्ञापन
शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत के खिलाफ प्रदर्शन करते करणी सेना के कार्यकर्ता। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
कंगना रनौत के समर्थन में बुधवार को करणी सेना ने रामलीला मैदान के पास प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संजय राउत के पुतले का महिला की तरह श्रंगार किया। चूड़ियां पहनाईं और लिपस्टिक भी लगाई। यहां पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि गुंडागर्दी चलने नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

यहां वक्ताओं ने कहा कि संजय राउत महाराष्ट्र में अपने आपको तानाशाह समझ रहे हैं। भारतीय करणी सेना बता देना चाहती है कि कंगना रनौत ऐसी तानाशाही से नहीं डरती है। अगर बहन कंगना रनौत को कोई खरोच भी आई तो महाराष्ट्र सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे। इसके बाद संजय राउत के पुतले का महिला की तरह श्रंगार किया गया। श्रंगार करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष सुशील सिंह राणा, जिलाध्यक्ष विवेक चौहान, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा रश्मि सिंह, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा गगन ठाकुर, पंकज सिंह, प्रदीप गुप्ता, फेरी वार्ष्णेय, संतोष वार्ष्णेय, राहुल वार्ष्णेय, सौरभ वार्ष्णेय, अमित शर्मा आदि मौजूद रहे।
करणी सेना के नेताओं पर दर्ज हुए मुकदमे
महाराष्ट्र के शिवसेना सांसद संजय राउत के विरोध को लेकर करणी सेना के खिलाफ जिले में दो मुकदमे दर्ज हुए हैं। इनमें एक मुकदमा रामलीला मैदान पर पुतला फूंकने और रामघाट रोड पर पुतला फूंकने के लिए एकत्रित होने को लेकर यह मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इंस्पेक्टर गांधीपार्क मणीकांत शर्मा के अनुसार रामलीला मैदान पर संजय राउत का पुतला फूंकने के मामले में निषेधाज्ञा उल्लंघन की धारा 188 के तहत जिलाध्यक्ष विवेक चौहान आदि पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

वहीं क्वार्सी में रामघाट रोड पर विकास भवन से आगे बाटा कांप्लैक्स पर तरुण प्रताप सिंह चौहान के नेतृत्व में पुतला फूंकने के लिए करणी सेना के कुछ कार्यकर्ता एकत्रित हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख वे लोग चुपचाप चले गए। यहां भी तरुण व उनके साथियों पर मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें