फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः ऐलमपुर चौराहे पर कांशीराम आवास के वाशिंदों ने लगाया जाम

विज्ञापन
एलमपुर चौराहे पर जाम लगाकर नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
दूषित पेयजल आपूर्ति, जलभराव एवं गंदगी की समस्या को लेकर कांशीराम आवासों के वाशिंदों का आक्रोश बुधवार को सतह पर आ गया। गुस्साए लोगों ने ऐलमपुर चौराहे पर जाम लगाकर नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। दो घंटे तक चले जाम के दौरान महिला, पुरुष ही नहीं बच्चे भी वाहनों पर चढ़कर नारेबाजी करते दिखाई दिए। इस दौरान जीटी रोड पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे नफीस खान ने बताया कि ऐलमपुर में बने कांशीराम आवासों के सामने जलभराव है। नगर निगम सफाई कर्मियों की लापरवाही से यहां गंदगी के अंबार लगे हुए हैं। नलों से भी दूषित व बदबूदार पानी आ रहा है। गंदगी व जलभराव की वजह से यहां डेंगू समेत अन्य बीमारियां फैल रही हैं। कॉलोनी के दर्जनों लोग इसके शिकार हैं। समस्या को लेकर वाशिंदे कई बार नगर निगम में जाकर प्रदर्शन कर ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मौके पर मो.मोशीम, इफ्तयार, राशिद, असलम, प्रेम चंद, दिनेश, बबलू, फकीरचंद, मनीष, राजाराम, आसिफ, नानकचंद आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें