फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सटीक होता था कल्याण सिंह का विश्लेषण : शिव प्रकाश

Fri, 27 Aug 2021 01:36 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की देश एवं प्रदेश की राजनीति की नब्ज पर पकड़ थी। उनका विश्लेषण सटीक होता था।
विज्ञापन



वह बृहस्पतिवार को पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे। उन्होंने कल्याण सिंह के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कल्याण सिंह के बेटे एवं एटा सांसद राजवीर सिंह को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह के सुझाव सटीक होते थे।


राम मंदिर आंदोलन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। कल्याण सिंह के जाने से उनका अभाव खलेगा। हम सब मिलकर उनके अधूरे कामों को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक के संस्कार भरे थे, देश में वह आदर्श चरित्र वाले व्यक्ति थे। कैसरगंज संसदीय क्षेत्र के सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह, एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, चौधरी ऋषिपाल सिंह, डॉ. विवेक सारस्वत, अनीता जैन, अन्नू आजाद, अमन गुप्ता, डीआर यादव आदि ने कल्याण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें