फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैटरी गाड़ी में बैठकर काका-ताऊ खेलने जाएंगे ताश

Sun, 28 Aug 2016 01:25 AM IST
अनुज शर्मा
विज्ञापन
बैटरी गाड़ी में बैठकर काका-ताऊ खेलने जाएंगे ताश
विज्ञापन
चारों ओर हरियाली से घिरे तालाब में लोग बोटिंग कर रहे हैं। पास में ही कम्युनिटी हॉल है। ताश और शतरंज खेलने के शौकीन गांव के चाचा- ताऊ बैटरी से चलने वाली गाड़ी में बैठकर यहां पहुंच रहे हैं। एक ओर टीवी चल रही है तो दूसरी ओर बड़े- बच्चे कैरम खेल रहे हैं। वहीं कम्प्यूटर कक्ष में कोई रिजल्ट देख रहा है तो कोई खसरा-खतौनी ऑनलाइन ही निकलवा रहा है।
विज्ञापन

यह तस्वीर भोजपुर, शहवाजपुर और जिरौली धूमसिंह गांव के आने वाला ‘कल’ की है। यह कल्पना नहीं वह हकीकत है जो कागजों से निकलकर धरातल पर आने जा रही है। आई स्पर्श स्मार्ट विलेज योजना का ब्लू प्रिंट तैयार हो गया है।
बस मंजूरी मिलते ही जिले के तीनों गांव इस मॉडल से विकसित होंगे कि बड़े- बड़े शहर की कॉलोनी के लोग ईष्या रखेंगे। स्कूलों की जो खाली जगह है उसमें एक बड़ा हाल किचन व शौचालय युक्त होगा। कुर्सी- मेज, टीवी से लेकर इनडोर गेम जैसे ताश, चैस, शतरंज की सुविधा होगी।
विज्ञापन

इसके साथ ही ग्राम प्रधान का कक्ष, आंगनबाड़ी, कृषि विभाग, एनआरएलएम आदि विभाग के कक्ष होंगे। साथ ही चार कंप्यूटर के माध्यम से एनआईसी और सीएससीई की सुविधा दी जाएगी। ट्रैक्टर, थ्रेसर, कल्टीवेटर ट्रॉली आदि कृषि उपकरण भी होंगे जो गांव के लोगों को किराए पर मिलेंगे। युवाओं को खेल से जोड़ने के लिए आउटडोर में कबड्डी, बैडमिंटन और बालीबाल कोर्ट होगा। 
24 घंटे मिलेगी बिजली
भोजपुर, शहवाजपुर और जिरौली धूमसिंह गांव में 24 घंटे बिजली रहेगी। इसके लिए सौर ऊर्जा के बड़े- बड़े पैनल लगवाए जाएंगे। आरओ प्लांट होगा। मीटर लगवाकर वाटर सप्लाई होगी। हर घर की बिजली की जरूरत भी सौर ऊर्जा से पूरी की जाएगी। विद्युत इंतजाम होंगे, लेकिन उनका प्रयोग तभी किया जाएगा जब सौर ऊर्जा का सिस्टम काम नहीं कर रहा होगा।
नुमाइश की तर्ज पर गांव की समिति करेगी रखरखाव
आई स्पर्श स्मार्ट विलेज योजना में सरकार तीनों ही गांव में एक सारी सुविधाएं उपलब्ध करा देगी। इसके बाद गांव में कार्यरत सरकारी कर्मचारी और ग्राम पंचायत के लोगों की संयुक्त समिति बनाई जाएगी। नुमाइश के पैटर्न पर अपनी आय भी करेगी और उनका रखरखाव भी। सीडीओ डीएस सचान ने बताया कि कम्युनिटी हॉल होगा उसमें सरकारी बैठकों आदि नि:शुल्क होंगी। बर्थडे पार्टी, शादी विवाह या निजी आयोजन के लिए वह किराए पर दिया जा सकेगा। कृषि उपकरण व वोटिंग से भी आय होगी। इसी आय से ही रखरखाव होगा।
हमने ऐसा प्लान तैयार किया है जो पूरे देश में आदर्श बन सकता है। आईटेक चौपाल का कल्चर विकसित होगा। भुजपुरा में तो तालाब में वोट टूरिज्म का भी प्रस्ताव है। बिजली की जरूरत सौर ऊर्जा करेगी। बुजुर्गों के आवागमन को बैटरी आपरेटिट कार्ट होगी।
विज्ञापन

डीएस सचान, मुख्य विकास अधिकारी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें