आमजमढ़ से दिल्ली जाने वाली कैफियत एक्सप्रेस (02225) से बृहस्पतिवार को एक 52 वर्षीय महिला यात्री लापता हो गई। जिससे हड़कंप मच गया। अलीगढ़ आरपीएफ की टीम ने तलाशी शुरू की तो महिला प्लेटफार्म 3/4 पर बैठी महिला। इस पर टीम ने राहत की सांस ली। सूचना पर शुक्रवार को महिला का पति आरपीएफ थाने पर आया। यहां उसे पति को सकुशल सौंपा गया।
आरपीएफ इंस्पेक्टर चमन सिंह तोमर ने बताया कि मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष प्रयागराज हेल्पलाइन नंबर 182 से से बृहस्पतिवार को सूचना मिली कि कैफियत एक्सप्रेस में यात्रारत यात्री जगदंबा प्रसाद गुप्ता निवासी इंदिरा नगर, दिल्ली अपनी पत्नी प्रमिला गुप्ता के साथ सफर कर रहे थे। गाड़ी के अलीगढ़ स्टेशन पर पहुंचने पर महिला ट्रेन से नीचे उतर गई। इसके बाद ट्रेन रवाना हो गई। पति ने पत्नी को ट्रेन में न देख लापता होने की सूचना दे दी। बताया कि उसकी पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। इस पर एएसआई धर्मवीर सिंह व मेरी सहेली टीम में तैनात कांस्टेबल सुनीता ने तलाशी शुरू की तो महिला प्लेटफार्म नंबर 3/4 पर मिल गई। इसके बाद पति को सूचना दी गई। पति के थाने आने पर महिला को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया।