फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सरकारी मदद से महकेगा कचौड़ी-चमचम कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
अब अलीगढ़ की कचौड़ी और चमचम सिर्फ थालियां ही नहीं, बल्कि युवाओं की किस्मत भी सजाएंगी। एक जनपद- एक व्यंजन योजना के तहत जिले के इन व्यंजनों और डेयरी उत्पादों का कारोबार बढ़ाने के लिए 25 लाख रुपये तक का लोन मिलेगा। सरकार 25 प्रतिशत अनुदान देगी।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट सभागार में हुई उद्योग बंधु की बैठक में तालानगरी के उद्यमियों की मांग पर मुख्य विकास अधिकारी योगेंद्र कुमार ने ओडीओपी टूल किट में अब पॉलिश मशीन को भी शामिल करने की हरी झंडी दे दी है।

बैठक सिर्फ वादों तक सीमित नहीं रही, बल्कि विकास के कई बड़े प्रोजेक्ट्स को रफ्तार दी गई। तालानगरी में 132 केवीए उपकेंद्र की स्थापना के लिए अलग से विशेष बैठक बुलाई जाएगी, ताकि उद्यमियों की मांग के अनुसार बिजली संकट दूर हो सके।
विज्ञापन


सीडीओ ने बताया कि सांकरा क्षेत्र में भारी-भरकम निवेश करने वाली कंपनी की समस्याओं को प्राथमिकता पर सुलझाने और दादों-सांकरा मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है।




तालानगरी में जिन फैक्टरी संचालकों ने रास्तों और नालों पर अवैध कब्जा कर रखा है, उन्हें तुरंत अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। साथ ही, निवेश मित्र पोर्टल पर फाइलों को लटकाने वाले अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें