फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: एनएच-34 से कचौरा मार्ग का होगा नवनिर्माण

Thu, 30 Oct 2025 02:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे समय से जर्जर पड़े एनएच-34 से कचौरा मार्ग का अब नवनिर्माण कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने इसका चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कराने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए करीब 8.33 करोड़ रुपये की धनराशि भी स्वीकृत की गई है। विभागीय स्तर पर टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन





अलीगढ़-एटा एनएच-34 से निकलकर कचौरा तक जाने वाला यह मार्ग ग्रामीण क्षेत्र के लिए जीवनरेखा माना जाता है। इस सड़क से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। खराब सड़क के कारण किसान, विद्यार्थियों और कामकाजी लोगों को इससे आवागमन में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।



बारिश के दिनों में तो सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे होने से आवाजाही मुश्किल हो जाती थी, लेकिन अब जल्द ही इस सड़क की हालत सुधर जाएगी। सड़क की चौड़ाई साढ़े तीन मीटर से बढ़ाकर करीब साढ़े पांच मीटर की जाएगी।
विज्ञापन




मार्ग के दोनों ओर जल निकासी की उचित व्यवस्था की जाएगी, ताकि बारिश के समय सड़क पर पानी न भर सके। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार वर्मा ने बताया कि जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें