पिसावा में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत ने कहा है कि खाद-बीज की कोई समस्या नहीं है। किसान किसी एक चीज पर टूट पड़ता है तो कालाबाजारी की समस्या बन जाती है। खेती में कोई नुकसान नहीं है, न खेत कमजोर हैं और न ही किसान।
किसान नेता राकेश टिकैत ने यह बात बुधवार को क्षेत्र के गांव डेटा खुर्द में वरिष्ठ किसान नेता राजवीर सरपंच के जीवन के 100 साल पूरे होने पर उन्हें गांव में पहुंचकर शुभकामनाएं देते हुए कहीं, उनके परपौत्र को भी जन्मोत्सव की बधाइयां दीं। इस मौके पर किसानों ने राष्ट्रीय प्रवक्ता को खाद की समस्या बताई तो राष्ट्रीय प्रवक्ता ने किसानों से धैर्य बनाए रखने के लिए कहते हुए कहा खाद-बीज की कोई कमी नहीं है, एक साथ जब किसान किसी चीज पर टूट पड़ता हैं तो कालाबाजारी की समस्या बन जाती है।
न खेत कमजोर न किसान
आलू की कीमत किसान को कम मिलने की समस्या पर कहा कि कृषि विभाग द्वारा किसानों को ऐसा कोई डाटा उपलब्ध नहीं कराया जाता है कि कौन सी फसल कितनी मात्रा में बोनी चाहिए, जिसके चलते कभी अधिक पैदावार के चलते रेट कम हो जाते हैं और कभी कम पैदावार के चलते रेट अधिक हो जाते हैं। खेती में कोई नुकसान नहीं है। किसान यह न माने कि उसे खेती में नुकसान है। किसान संगठन मजबूत बनाएं, आंदोलन पर ध्यान दें, ना खेत कमजोर है, ना किसान कमजोर है।
किसान सेनानी का प्रमाणपत्र देकर सम्मान
राष्ट्रीय प्रवक्ता ने गांव पहुंच पूर्व तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बापू के निधन के बाद उनके बेटे गुलजार सिंह बाबू प्रदेश सचिव को पिता के सम्मान में किसान सेनानी का प्रमाणपत्र देकर सम्मान किया गया। राष्ट्रीय प्रवक्ता का तहसील अध्यक्ष वीरकरण सिंह फौजी ने अपने आवास पर राष्ट्रीय प्रवक्ता को फूल माला पहनाकर व साफा बांधकर स्वागत किया गया, इसके अलावा गांव में अन्य स्थानों पर भी स्वागत किया गया।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजपाल सिंह, उपाध्यक्ष विमल तोमर, मंडल अध्यक्ष कमांडो ओपी सिंह, जिलाध्यक्ष सुंदर सिंह बाल्यान, राष्ट्रीय प्रचारक करुआ सिंह, ओमप्रकाश सिंह, श्रीचंद्र ठेकेदार, सूखा काका, मूला गोयल, दीपू शर्मा, दुष्यंत चौधरी, दीपक कुमार, धर्मवीर सिंह, महेंद्र सिंह, राकेश सिंह, राजेंद्र सिंह, प्रेमपाल सिंह, विजय कुमार, नाहर सिंह, गजेंद्र सिंह, टीनू सिंह आदि मौजूद थे।