कांग्रेस के पश्चिमी यूपी के प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को कस्बे में रोड शो किया। इसके जरिये उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी त्रिलोकीराम दिवाकर के पक्ष में हवा का रुख मोड़ने की कोशिश की। उनका कई जगहों पर कांग्रेस समर्थकों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। सिंधिया के रोड शो में चौकीदार चोर है के नारे भी गूंजे। रोड शो के साथ एहतियान काफी संख्या में पुलिसबल भी रहा।
इससे पूर्व बरौस टोल प्लाजा पर कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सिंधिया की अगवानी की। आगरा चुंगी स्थित परिषदीय स्कूल में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर सिंधिया ने माल्यार्पण किया। इसके बाद रोड शो की शुरुआत आगरा चुंगी से हुई। खुली जीप पर सवार ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया।
कांग्रेस समर्थक चौकीदार चोर है, सिंधिया तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं, जैसे नारे लगा रहे थे। मोहल्ला बरौलियान के निकट नगर कमेटी के अध्यक्ष अनुज शर्मा ने गुलदस्ता देकर ज्योतिरादित्य का स्वागत किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष करुणेश मोहन दीक्षित, पूर्व विधायक डॉ. अनिल चौधरी और कुंवर महमूद अली खां ने भी फूलमालाओं से उनका स्वागत किया। रोड शो बस स्टैंड पर पहुंचकर समाप्त हुआ।
ये हुए शामिल
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष केशवदेव चतुर्वेदी, अवधेश गहलोत, जितेंद्र गौतम, कमल रावत, सुभाषचंद्र शर्मा, सुनील भारद्वाज, संतोष शर्मा, बबलू शर्मा, शशांक पचौरी, उमेश कुमार दिवाकर, निशांत उपाध्याय, सुमंत किशोर सिंह, अवधेश बख्शी, हरीशंकर शर्मा, सुरेशचंद्र शर्मा, पंजाबीलाल दिवाकर, कपिल वार्ष्णेय, हीरालाल, शरद उपाध्याय, मोहित कौशिक, संजीव वार्ष्णेय,आदित्य शर्मा, कन्हैयालाल पुलंद, अंकित पाराशर, विवेक उपाध्याय, प्रतिमा सिंह, रूही जुबैरी, श्यौराज जीवन, कृष्णा कुमारी दिवाकर चेयरमैन, विजेंद्र पाठक, अशोक गुप्ता, देवेंद्र शर्मा आदि अनेक कांग्रेसी नेता मौजूद थे।