फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: जेएन मेडिकल कॉलेज में दूसरे दिन भी जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर, इमरजेंसी सेवा ठप, वापस लौटाए जा रहे मरीज

Sun, 15 Jun 2025 11:54 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

जेएन मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी है। 14 जून की दोपहर को एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने हड़ताल कर दी थी। इमरजेंसी में भी काम ठप हो गया था।
विज्ञापन
जेएन मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर की हडताल के बाद इमरजेंसी खाली - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज में दूसरे दिन भी जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर हैं, जिससे इमरजेंसी सेवा ठप है। 15 जून की सुबह अलीगढ़ सहित आसपास जिलों से आने वाले मरीज वापस लौट गए। कई तीमारदारों ने हाथ जोड़कर विनती भी की, लेकिन कर्मचारियों ने हड़ताल का हवाला देकर उन्हें लौटा दिया।

विज्ञापन

यह भी पढ़े... Aligarh: जेएन मेडिकल कॉलेज में मारपीट के विरोध में डॉक्टरों की हड़ताल, इमरजेंसी सेवाएं ठप; बिना इलाज लौटे मरीज
विज्ञापन

14 जून की दोपहर को एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने हड़ताल कर दी थी। इमरजेंसी में भी काम ठप हो गया था। दूरदराज से आने वाले मरीजों को वापस कर दिया गया था। चिकित्सक सुरक्षा की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि 14 जून तड़के पहर तीन बजे कुछ लोग इमरजेंसी में घुस आए। जब सुरक्षाकर्मियों ने इन्हें रोकने की कोशिश की तो उनके साथ मारपीट भी की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें