फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: आईपीएल में हारी रकम, बनाया गैंग, दरोगा के बेटे ने लूटे 13.50 लाख, पांच गिरफ्तार, एक की तलाश जारी

Sun, 15 Jun 2025 07:58 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

लूट को आईपीएल में रकम हारे कासगंज के फायर सर्विस दरोगा के बेटे ने गैंग बनाकर अंजाम दिया था। फाइनेंस कंपनी कर्मी दोस्त ने रकम लेकर जा रहे एजेंटों की मुखबिरी की थी।
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के हरदुआगंज थाना क्षेत्र में रामघाट रोड पर निजी फाइनेंस कलेक्शन कंपनी के एजेंटों से 13.50 लाख रुपये लूटे गए थे। पुलिस ने पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर उनसे लूट की रकम के 10 लाख रुपये बरामद किए हैं। इस लूट को आईपीएल में रकम हारे कासगंज के फायर सर्विस दरोगा के बेटे ने गैंग बनाकर अंजाम दिया था। फाइनेंस कंपनी कर्मी दोस्त ने रकम लेकर जा रहे एजेंटों की मुखबिरी की थी।

विज्ञापन


एसपी देहात अमृत जैन व सीओ अतरौली राजीव द्विवेदी ने शनिवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में बताया कि ये घटना 3 जून की रात 11 बजे रामघाट रोड के शाहपुर माइनर के पास हुई थी। सर्विलांस-एसओजी टीम ने सीसीटीवी की मदद से लूट में प्रयुक्त बाइक व बोलेरो को चिह्नित किया। बाइक दादों से चोरी की गई थी, जबकि बोलेरो कासगंज के व्यक्ति के नाम पंजीकृत पाई गई। पुलिस बोलेरो स्वामी तक पहुंची तो उसके बेटे को सीसीटीवी में कैद पाया गया। इसी के जरिये बोलेरो स्वामी के बेटे सहित पांच आरोपी शनिवार सुबह दबोच लिए गए। उनके पास से लूट की रकम से 10 लाख रुपये, लूट में प्रयुक्त बाइक व बोलेरो के अलावा तमंचे बरामद हुए हैं। इसका मुकदमा फिनो पेमेंट बैंक की अधिकृत मर्चेंट डिस्ट्रीब्यूटर दोदपुर सिविल लाइंस की शाहीन अख्तर ने कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए पांच आरोपी
पकड़े गए आरोपियों में कासगंज सोरों क्षेत्र के गांव तारापुर के बोलेरो स्वामी फायर सर्विस दरोगा के पुत्र दुष्यंत, नगला लाले का रोहित, मलिकपुर का प्रदीप उर्फ दीप, चकूपुर का नवीन व अतरौली में सेटिन माइक्रो फाइनेंस कंपनी में काम करने वाला मलिकपुर का अरविंद शामिल है। इनका एक साथी कासगंज सोरों क्षेत्र का ही परवीन अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। उसकी तलाश जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें