फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा में पढ़ी गई जुमे की नमाज

विज्ञापन
ऊपरकोट जामा मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान तैनात आरएएफ जवान। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
उदयपुर में कन्हैयालाल की निर्मम हत्या के बाद किसी अप्रिय घटना घटित न होने के चलते ऊपरकोट, जमालपुर, शाहजमाल स्थित मस्जिदों के पास सुरक्षा कर्मियों की तैनाती रही। ऊपरकोट स्थित जामा मस्जिद सहित सभी मस्जिदों में नमाज पढ़ी गई। अधिकारियों ने मुस्लिम इलाकों में जायजा लिया।
विज्ञापन

नमाज शुरू होने से पहले फोर्स तैनात रहा। नमाज खत्म होने के बाद तक फोर्स तैनात रहा। इस दौरान एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल और एसपी सिटी कुलदीप सिंह पुलिस-प्रशासनिक अमले के साथ जामा मस्जिद पर मौजूद रहे। वहीं, सिविल लाइंस में सीओ तृतीय व एसीएम सक्रिय रहे। दो बजे जामा मस्जिद पर नमाज शांतिपूर्ण संपन्न हो गई। बता दें कि इसे लेकर शहर 15 सेक्टरों में बांटकर सुरक्षा इंतजाम किए गए थे।
दावत-ए-इस्लामी को लेकर खुफिया सक्रिय
कानपुर में फंडिंग को लेकर दावत-ए-इस्लामी संगठन का नाम सामने आने के बाद यहां भी खुफिया तंत्र सक्रिय हो गया है। इस संगठन के विषय में यहां जानकारी जुटाई जा रही है। चूंकि यहां सिमी का बेस रहा है। इसलिए और ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। इस संगठन से पूर्व में जुड़े रहे लोगों को भी देखा जा रहा है।बता दें कि सीएए-एनआरसी उपद्रव के दौरान भी इस संगठन की ओर से फंडिंग की बात सामने आई थी। इसके बाद अब फिर से इस संगठन का नाम सुर्खियों में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें