फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमती एक्सप्रेस समेत छह ट्रेनें आज रहेंगी निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर खुर्जा-सिकंदरपुर स्टेशन के मध्य रेलवे फ्लाईओवर निर्माण के चलते शनिवार को छह ट्रेनों को निरस्त किया गया है, जबकि कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। इससे अलीगढ़ स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि दो जुलाई को गाजियाबाद-टूंडला पैसेंजर ट्रेन, दिल्ली-हाथरस किला पैसेंजर ट्रेन, अलीगढ़-दिल्ली ईएमयू पैसेंजर ट्रेन, टूंडला-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन, लखनऊ-दिल्ली गोमती एक्सप्रेस (अप व डाउन) निरस्त रहेंगी। पांच जुलाई को सप्ताह में तीन दिन चलने वाली हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस दोनों ओर से निरस्त रहेगी। दो जुलाई को नई दिल्ली-हावड़ा एक्सप्रेस को नई दिल्ली-पलवल-आगरा कैंट के रास्ते इटावा रवाना किया जाएगा। नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस को आनंद विहार-भागलपुर, अगरतला-फिरोजपुर कैंट से गाजियाबाद-मुरादाबाद-लखनऊ के रास्ते, लखनऊ-नई दिल्ली एक्सप्रेस को लखनऊ-मुरादाबाद-गाजियाबाद के रास्ते, नई दिल्ली-जयनगर ट्रेन को गाजियाबाद-मुरादाबाद-लखनऊ-बाराबंकी के रास्ते गुजारा जाएगा। नई दिल्ली-लखनऊ गोमती एक्सप्रेस, नई दिल्ली-कानपुर सेंट्रल राजधानी, नई दिल्ली-रांची राजधानी, नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी, नई दिल्ली-सियालदह राजधानी, आनंद विहार-मऊ एक्सप्रेस, नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी, दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी, नई दिल्ली-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस, आनंद विहार (ट.)-जयनगर ट्रेन, नई दिल्ली-हावड़ा एक्सप्रेस, आनंद विहार-मधुपुर ट्रेेन, नई दिल्ली-गया का समय परिवर्तित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें