फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: एएमयू और उज्बेकिस्तान के विवि के बीच होगा संयुक्त शोध

विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करतीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी और उज्बेकिस्तान के प्रमुख विश्वविद्यालयों के बीच जल्द ही समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इससे यूनानी एवं पारंपरिक चिकित्सा के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच संयुक्त शोध, शैक्षणिक आदान-प्रदान और वैज्ञानिक सहयोग के रास्ते खुलेंगे।
विज्ञापन


शनिवार को एएमयू के यूनानी चिकित्सा संकाय के इल्मुल अदविया विभाग की ओर से पारंपरिक चिकित्सा में भारत-उज्बेकिस्तान का योगदान विषय पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में कुलपति प्रो. नईमा खातून ने यह घोषणा की। संगोष्ठी में उज्बेकिस्तान से इब्न सीना पब्लिक फाउंडेशन के अध्यक्ष मखमूदोव नाजिमखोन के नेतृत्व में 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शामिल हुआ। भारत के विभिन्न हिस्सों से करीब 100 शिक्षाविदों, वैज्ञानिकों, शोधार्थियों और चिकित्सा विशेषज्ञों ने भी हिस्सा लिया।

संगोष्ठी में दोनों देशों की साझा चिकित्सा विरासत, विशेष रूप से इब्न सीना और यूनानी चिकित्सा परंपरा के योगदान पर चर्चा हुई। कुलपति प्रो. नईमा खातून ने कहा कि पारंपरिक चिकित्सा ज्ञान का संरक्षण और विकास साझेदारी के जरिए किया जाना चाहिए। यह करार इसमें मददगार साबित होगा।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि जामिया हमदर्द के कुलपति प्रो. मलिक जैन-उल-आबिदीन ने औषधीय पौधों की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। कहा कि नई औषधियों की खोज, गुणवत्ता मानकीकरण और सुरक्षा मूल्यांकन को बेहतर बनाया जा सकता है।

आयोजन सचिव व इल्मुल अदविया विभाग के अध्यक्ष प्रो. अब्दुर रऊफ ने इब्न सीना, अबू रेहान अल-बिरूनी, नजीबुद्दीन अल-समरकंदी और अबू बक्र अखुवैनी बुखारी जैसे मध्य एशियाई विद्वानों के योगदान को याद किया। उन्होंने चिकित्सा ज्ञान के संरक्षण, अनुवाद और विकास में भारत की भूमिका बताई। अजमल खान तिब्बिया कॉलेज के प्राचार्य प्रो. बदरुद्दुजा खान, यूनानी चिकित्सा संकाय की डीन प्रो. सैयदा आमिना नाज भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें