फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mangalayatan University: 641 अभ्यर्थियों का रोजगार मेला में हुआ चयन, खुशी से खिले चेहरे

Fri, 18 Apr 2025 02:51 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

रोजगार मेले में पेटीएम, जस्ट डायल, एक्सिस बैंक, ओकाया पावर, पुखराज हेल्थ केयर, थ्री आई इंफोटेक, उज्जीवन बैंक, सोनाटा, एचडीबी, गुडियर आदि कंपनियों व संस्थाओं ने भाग लिया। 
विज्ञापन
रोजगार मेला में छात्र और छात्राएं - फोटो : विवि
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलायतन विश्वविद्यालय में रोजगार मेला लगा। मेले में 20 से अधिक कंपनियों ने विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार लिया। जिसके बाद 641 विद्यार्थियों का चयन जानी-मानी कंपनियों में हुआ। नौकरी पाकर विद्यार्थियों की खुशी का ठिकाना नहीं था।

विज्ञापन


विवि के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल ने रोजगार मेला लगाया,जिसका उद्घाटन कुलपति प्रो. पीके दशोरा ने फीता खोलकर किया। मेले में पेटीएम, जस्ट डायल, एक्सिस बैंक, ओकाया पावर, पुखराज हेल्थ केयर, थ्री आई इंफोटेक, उज्जीवन बैंक, सोनाटा, एचडीबी, गुडियर आदि कंपनियों व संस्थाओं ने भाग लिया। सुबह से ही अभ्यर्थियों की लंबी कतारें साक्षात्कार के लिए देखीं गईं। अभ्यर्थियों को तकनीकी ज्ञान, व्यक्तित्व और संवाद कौशल से युक्त योग्यता दिखाने का अवसर मिला। जिसके बाद 641 विद्यार्थियों का नौकरी के लिए चयन हो गया। 
विज्ञापन


कुलपति प्रो. पीके दशोरा ने कहा कि विवि का उद्देश्य सिर्फ डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को रोजगार योग्य बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। कुलसचिव ब्रिगेडियर समरवीर सिंह ने कहा कि विद्यार्थी शिक्षा के साथ रोजगार के बेहतर अवसर भी प्राप्त करें। सिद्धि इंफोनेट के निदेशक रितेश गोयल ने कहा कि आज के बदलते युग में अवधारणाओं से निकलने की जरूरत है। प्रतिस्पर्धा के दौर में जॉब की कोई कमी नहीं है, लेकिन जॉब के लिए स्वयं को सिद्ध करने की आवश्यकता है। 
विज्ञापन


इस दौरान परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी गोपाल राजपूत, प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल के निदेशक डा. अर्शी मलिक, प्रभारी डा. विपिन कुमा,प्रो. आरके शर्मा, प्रो. सिद्धार्थ जैन, डा. पूनम रानी, डा. सुजीत महापात्रा, डा. संतोष गौतम, राहुल देव, रामगोपाल सिंह, डा. पवन कुमार, रामानंद मिश्रा, डा. शालू अग्रवाल, श्वेता भारद्वाज आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें