फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सेब से भरा ट्रक तालाब में घुसा, चालक-परिचालक ने कूदकर बचाई जान

Fri, 18 Apr 2025 01:03 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

दिल्ली में आजादपुर मंडी के एसएस आढ़त से ट्रक में सेब भरकर उड़ीसा ले जाया जा रहा था। तड़के करीब साढ़े चार बजे ट्रक की अचानक स्टेरिंग जाम हो गई, जिसके कारण ट्रक तालाब में घुस गया। 
विज्ञापन
तालाब में घुसा ट्रक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रक में सेब भरकर उड़ीसा ले जाया जा रहा था। तड़के सुबह ट्रक की स्टेरिंग अचानक जाम हो गई। जिससे ट्रक एक तालाब में जा घुसा। ट्रक के चालक और परिचालक ने कूदकर जान बचाई। 

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार अलीगढ़ में कस्बा जट्टारी स्थित अलीगढ़-पलवल मार्ग पर एक तालाब है। दिल्ली में आजादपुर मंडी के एसएस आढ़त से ट्रक में सेब भरकर उड़ीसा ले जाया जा रहा था। 18 अप्रैल तड़के करीब साढ़े चार बजे ट्रक की अचानक स्टेरिंग जाम हो गई, जिसके कारण ट्रक तालाब में घुस गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक जिपेंद्र कुमार पुत्र अवनेश सिंह निवासी ग्राम व थाना किसने जिला मैनपुरी व परिचालक अमित पुत्र हरिनाथ निवासी ग्राम बांधपुर जिला कन्नौज ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। चालक नें ट्रक मालिक को घटना के बारे में सूचित कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें