डॉक्टरों के साथ हो रहे अभद्र व्यवहार के कारण डॉक्टर हड़ताल पर हैं जिसके कारण मरीजों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। आज भी अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल दूसरे दिन जारी है। हड़ताल के कारण इमरजेंसी सेवाएं ठप है।
बदायूं, हाथरस सहित दूर दराज से गंभीर अवस्था में मरीज अस्पताल पहुंचे थे लेकिन उन्हें भरती नहीं किया है। निराश होकर लोग प्राइवेट अस्पतालों की ओर जा रहे हैं। हड़ताल के कारण कई मरीजों की मौत भी हो गई है। वहीं रेजीडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के सदस्य बस से प्रदर्शन करने दिल्ली रवाना हो गए हैं।