फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज में गैर कोरोना मरीजों का इलाज शुरू

विज्ञापन
जेएन मेडिकल कॉलेज - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
देश भर के अस्पताल कोरोना संक्रमण से जूझ रहे हैं। जिसके कारण दूसरे रोगियों की चिकित्सा प्रभावित हो रही है, लेकिन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस से ग्रस्त रोगियों के अलावा दूसरी बीमारियों के मरीजों की चिकित्सा का भी प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह में कोरोना वायरस के अलावा गैर कोरोना मरीजों को ओपीडी में देखा गया और इनको भर्ती भी किया गया । जिन्हें जरूरत थी उनके आपरेशन भी किए गए। इसके अलावा संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए। इस अवधि में 837 मरीजों को देखा गया, 297 को भर्ती किया गया और 297 के जांच के सैंपल भी लिए गए।
स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग ने 56 आपरेशन किए और 126 मरीजों को भर्ती किया गया। इसके अतिरिक्त फीवर क्लीनिक में 40 से 50 मरीजों को रोज देखा जाता है। इस समय अन्य रोगियों को बहुत दिक्कत हो रही है, इसी कारण मेडिकल कॉलेज ने इनकी देखभाल के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। प्रो. शाहिद सिद्दीकी के अनुसार इन मरीजों को लगातार देखने की और उनके रोग पर नजर रखने की आवश्यकता है। जेएनएमसी ने कोरोना वायरस मरीजों के लिए स्पेशल वार्ड बनाया है जिसका संचालन एक केंद्रीय नियंत्रण कक्ष से होता है। जिसमें टेली मेडीसिन की सुविधा का भी प्रावधान रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें