फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिपं : विजय देवी और अर्चना यादव को बढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सबसे महत्वपूर्ण जिला पंचायत के परिणामों पर सबकी नजरें टिकी हैं। रविवार देर रात तक चली मतगणना के अनुसार, भाजपा से जिपं अध्यक्ष पद दावेदार मानी जा रही पूर्व सीएम कल्याण सिंह के बेटे एटा सांसद राजवीर सिंह राजू की समधन विजय देवी मामूली बढ़त बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

भाजपा नेता राजेश भारद्वाज की पुत्रवधु खुशबू भारद्वाज को निर्दलीय पुष्पेंद्र लोधी ने कड़ी टक्कर दी है। सपा से जिपं अध्यक्ष पद दावेदार अर्चना यादव भी बढ़त बनाए हुए हैं। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह तीसरी बार मैदान में हैं।
उनको भाजपा के कृष्णपाल उर्फ लाला प्रधान कड़ी टक्कर दे रहे हैं। सुधीर सिंह की पत्नी अंजू देवी मजबूत स्थिति में हैं। पार्टियों के जिलाध्यक्षों ने रुझानों के आधार पर अपनी अपनी बढ़त का दावा जरूर किया है। अभी मतगणना जारी है और परिणाम घोषित होने बाकी है। सोमवार को इसकी तस्वीर स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें