फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सामूहिक दुष्कर्म में जीजा-साले दोषी, दस-दस वर्ष की कैद

Sun, 19 Jan 2025 03:13 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

14 साल की किशोरी को साला अपने जीजा के सहयोग से फुसलाकर ले गया था। मुकदमे के आधार पर जब बरामदगी हुई और मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए तो दोनों आरोपियों द्वारा दुष्कर्म करना बताया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के देहली गेट इलाके में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मुकदमे में अदालत ने दोषी जीजा-साले को दस-दस वर्ष कैद व 65-65 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया है। यह फैसला  एडीजे पाक्सो द्वितीय प्रदीप कुमार राम की अदालत ने सुनाया है। अर्थदंड में से 50 हजार रुपये पीडि़ता को देने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के अनुसार ये वारदात 18 मार्च 2016 की है। मुकदमे के अनुसार इलाके की 14 साल की किशोरी को शाम पांच बजे क्षेत्र निवासी लल्लू उर्फ रवेंद्र अपने जीजा लाला उर्फ नारायण निवासी गोंडा के सहयोग से फुसलाकर ले गया था। मुकदमे के आधार पर जब बरामदगी हुई और मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए तो दोनों आरोपियों द्वारा दुष्कर्म करना बताया। इस मामले में सामूहिक दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई और मेडिकल परीक्षण के बाद चार्जशीट दायर की गई। इसी मामले में सत्र परीक्षण के दौरान सजा सुनाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें