फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड का साइबर हैकर वाराणसी जेल से किया तलब

सार

इंस्पेक्टर साइबर थाना सुरेंद्र सिंह के अनुसार, सिविल लाइंस हमदर्द नगर के जुनैद अली खान ने मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें आरोप था कि 11 मार्च 2021 को अमेजन पर मोबाइल बुक किया था। बस इसी बीच किसी हैकर ने उसे रडार पर लेकर खुद अधिकारी बनकर बात की और खाते से 1.57 लाख रुपये काट दिए। अन्य मुकदमों व साथियों के विषय में जानकारी की जाएगी।साइबर सेल ने वापस कराए 69 हजार 562 रुपयेसाइबर सेल टीम ने साइबर ठगी के मामले में 69,562 रुपये वापस कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कस्टमर केयर अधिकारी बनकर ठगी करने वाले गैंग का सरगना सोमवार को अलीगढ़ के मुकदमे में वाराणसी जेल से तलब कराया गया। यहां उसका 14 दिन का न्यायिक रिमांड मंजूर किया गया है। अब पूछताछ के आधार पर उसे रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर साइबर थाना सुरेंद्र सिंह के अनुसार, सिविल लाइंस हमदर्द नगर के जुनैद अली खान ने मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें आरोप था कि 11 मार्च 2021 को अमेजन पर मोबाइल बुक किया था। वहां से ऑर्डर कैंसल होने पर उसने कस्टमर केयर का नंबर गूगल पर सर्च किया।
बस इसी बीच किसी हैकर ने उसे रडार पर लेकर खुद अधिकारी बनकर बात की और खाते से 1.57 लाख रुपये काट दिए। इस मामले में झारखंड देवघर के नागारी के सहादत अंसारी का नाम सामने आया। वह इस गिरोह का सरगना है।
विज्ञापन

पिछले दिनों उसे वाराणसी पुलिस ने जेल भेजा है। इस पर देश के कई राज्यों में मुकदमे हैं। उसे न्यायालय के वी वारंट पर यहां तलब कराया गया। अब उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। अन्य मुकदमों व साथियों के विषय में जानकारी की जाएगी।
साइबर सेल ने वापस कराए 69 हजार 562 रुपये
साइबर सेल टीम ने साइबर ठगी के मामले में 69,562 रुपये वापस कराए हैं। इंस्पेक्टर सासनी गेट के अनुसार लोधी विहार के राहुल वार्ष्णेय संग ठगी हुई थी, जिसकी शिकायत साइबर सेल में की गई थी। साइबर सेल की टीम ने यह रुपये वापस कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें