कोरोना के दो वर्ष के बाद नुमाइश मैदान में बुधवार को रावण पुतला दहन की तैयारी है।दशहरे पर भीड़ जुटने के अंदेशे पर पुलिस स्तर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।मैदान पर त्रिस्तरीय सुरक्षा इंतजाम रहेंगे, जिसमें मैदान पर चारों ओर से सुरक्षा घेरा होगा।
कोरोना के दो वर्ष के बाद नुमाइश मैदान में बुधवार को रावण पुतला दहन की तैयारी है। दशहरे पर भीड़ जुटने के अंदेशे पर पुलिस स्तर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। त्रिस्तरीय सुरक्षा के लिए पुलिस, पीएसी व आरएएफ को तैनात किया जाएगा। मैदान में 50 हजार से अधिक भीड़ हर बार जुटती रही है।
विज्ञापन
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि पुतला दहन से पहले शहर में शोभायात्रा निकलेगी। यह शोभायात्रा रामलीला मैदान से शुरू होकर शहर भ्रमण के बाद नुमाइश मैदान पहुंचेगी। इसको लेकर यातायात डायवर्जन, सुरक्षा आदि पर होमवर्क कर लिया गया है। मैदान पर त्रिस्तरीय सुरक्षा इंतजाम रहेंगे, जिसमें मैदान पर चारों ओर से सुरक्षा घेरा होगा।
मंगलवार शाम सुरक्षा जांच के बाद दहन स्थल को सुरक्षा घेरे में ले लिया जाएगा। इसके बाद आयोजन के समय प्रवेश चेकिंग आदि के बाद ही होगा। इस दौरान करीब 500 सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। बता दें कि कोविड के चलते दो वर्ष से रावण पतला दहन सूक्ष्म रूप में रामलीला मैदान परिसर में होता रहा है।
विज्ञापन
शस्त्र प्रदर्शन किया तो होगी कार्रवाई
दशहरा पर शस्त्र प्रदर्शन को लेकर पुलिस सख्त रुख अपनाए हुए है। इस संबंध में एसएसपी स्तर से जिले भर में अलर्ट जारी किया गया है। थाना स्तर से लेकर चौकी व बीट स्तर पर निगरानी रखी जाएगी। साथ ही, सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रहेगी।