फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बक्से में रखे लाखों रुपये के जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव प्रेमपुर में सोमवार की रात एक किसान के घर के अंदर रखे बक्से से चोर लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन की है। गांव प्रेमपुर निवासी वीरेंद्र सिंह उर्फ पप्पू पुत्र कंचन सिंह ने बताया है कि उसके घर में दूसरी मंजिल पर बने कमरे के अंदर बक्से में सोने चांदी के करीब आठ लाख रुपये के जेवरात रखे थे।
विज्ञापन




जिन्हें अज्ञात चोर चोरी कर ले गए हैं। मंगलवार की सुबह चोरी होने की जानकारी पर पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना पर थाना पुलिस एवं फोरेंसिक व श्वान दल की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की। पीड़ित से मामले की जानकारी लेकर घटनास्थल का निरीक्षण किया है। मामले के संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि घटना की कोई तहरीर नहीं मिली है। घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। संवाद

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें