11 जुलाई को टप्पल इंटरचेंज पर राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी के आगमन को लेकर कार्यकर्ता क्षेत्र के गांवों में जनसंपर्क कर रहे हैं। यहां जयंत चौधरी अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं से संवाद करेंगे।
रालोद के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के गांव मालव, घांघौली, पलसेड़ा व जट्टारी आदि में जनसंपर्क कर युवाओं से 11 जुलाई को टप्पल इंटरचेंज पर आयोजित सभा में पहुंचने की अपील की।
जयंत के आगमन को लेकर स्थानीय नेता तैयारियों में जुटे हैं। इंटरचेंज टप्पल पर सभा स्थल का बुधवार को रालोद के नेताओं ने जायजा लिया। इस मौके पर युवा पंचायत प्रभारी राजपाल भारंगर, निवर्तमान जिलाध्यक्ष चौधरी कालीचरण सिंह, पूर्व विधायक भगवती प्रसाद सूर्यवंशी, जिला मंत्री रॉबिन चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिंह व जिला पंचायत सदस्य कुलदीप चौधरी आदि थे।