फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: सपा-रालोद की संयुक्त परिवर्तन रैली में जयंत चौधरी बोले- किसान सम्मान निधि के रूप में देंगे 12 हजार, चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की उठी आवाज

Thu, 23 Dec 2021 02:57 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़

सार

सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने चौधरी चरण सिंह को नमन करते हुए कहा कि उनकी नीति से ही किसानों की स्थिति बदल सकती है। चौधरी साहब ने कहा था कि गांव किसान की खुशाल होने पर ही देश खुशाल हो सकता है।
विज्ञापन
सपा-रालोद की संयुक्त परिवर्तन रैली में पहुंचे जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के इगलास कस्बे में किसान दिवस पर राष्ट्रीय लोक दल और सपा की संयुक्त परिवर्तन रैली में कई हजार लोग आसपास के जिलों से शामिल होने पहुंचे। जयंत चौधरी ने रैली को संबोधित किया। 

विज्ञापन


जयंत चौधरी ने राम राम से अपने भाषण की शुरुआत की। इस दौरान मंच से चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की आवाज उठी। सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने आवाज उठाई। 

देश का लोकतंत्र खतरे में- नरेश उत्तम
सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने चौधरी चरण सिंह को नमन करते हुए कहा कि उनकी नीति से ही किसानों की स्थिति बदल सकती है। चौधरी साहब ने कहा था कि गांव किसान की खुशाल होने पर ही देश खुशाल हो सकता है। भाजपा ने  किसानों और युवाओं से झूठ बोला है। चारों तरफ महंगाई का बोलबाला है। देश का लोकतंत्र खतरे में है। भाजपा देश के लोकतंत्र पर कुठाराघात कर रही है। देश की आर्थिक आजादी का झंडा अखिलेश जयंत के महागठबंधन के हाथों में है।
विज्ञापन


जुटी अपार भीड़ हमारे लिए शुभ संदेश- जयंत
आरएलडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि रैली में जुटी अपार भीड़ हमारे आपके लिए शुभ संदेश है, अखिलेश ओर जयंत का जो हाथ मिला है तो चौधरी चरण सिंह का समीकरण सही होगा। चौधरी चरण सिंह कहते थे कि एक आंख खेत पर रखो और एक देश की राजनीति पर रखो। अखिलेश यादव ने चौधरी चरण सिंह को भरत रत्न देने की मांग की है, आज योगी-मोदी की नींद हराम हो जायेगी। 



भाजपा ने किसानों के साथ किया छलावा
भाजपा ने किसानों के साथ छलावा किया है। प्रधानमंत्री ने किसानों की सात साल में आय दोगुनी करने का वायदा किया था, लेकिन किसान आज भी वही हैं। 2016-17 में सपा सरकार में जीडीपी 6.6%, भाजपा राज में 1.9% रह गई है। योगी अर्थशास्त्र को नहीं समझ सकते, वह अधिकारियों के लिखे को पढ़कर हस्ताक्षर करते हैं, इससे प्रदेश की जीडीपी घटी है। प्रदेश में तकनीकी शिक्षा प्राप्त करे 67% युवा बेरोजगार हैं।

हर 90 मिनट में हो रहा दुष्कर्म
आज भाजपा कानून व्यवस्था सुधारने की बात कर रही है, प्रदेश में हर 90 मिनट में दुष्कर्म हो रहा है, हाथरस कांड में यह सरकार अपराधियों को बचा रही है। योगी सरकार ने सत्ता में आने पर अपने नेताओं पर दर्ज मुकदमे वापस लिये। हम एक करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे, हमारी सरकार आयी तो हम किसान सम्मान निधि को 6 हजार के स्थान पर 12 हजार कर देंगे। ज्यादा से ज्यादा सपा-आरएलडी गठबंधन के विधायक जिता कर लखनऊ भेजो। आप जब अलीगढ़ और इगलास से ज्यादा से ज्यादा गठबंधन के विधायक जिताओगे तभी इगलास की चमचम खाऊंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें