फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ की नुमाइश में जावेद अली का धमाल, देर रात तक चली सुरों की महफिल।

विज्ञापन
कोहिनूर मंच पर अपनी प्रस्तुति देते बॉलीवुड गायक जावेद अली। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
नुमाइश के कोहिनूर मंच पर आखिरी स्टार नाइट बेहद रंगीन और सुरीली रही। बॉलीवुड के पार्श्वगायक जावेद अली के सुरों से सजी महफिल में देर रात तक श्रोता झूमते रहे। जावेद ने एक से बढ़कर एक बॉलीवुड गीत सुनाकर लोगों को खूब रोमांचित किया।
विज्ञापन

बॉलीवुड की जोधा अकबर, रॉक स्टार, इशकजादे, रांझणा जैसी हिट फिल्मों में अपनी आवाज का जादू बिखेर चुकेजावेद अली की स्टार नाइट का उद्घाटन डीएम चंद्रभूषण सिंह, एडीएम सिटी राकेश मालपाणी, सीडीओ अनुनय झा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद जावेद ने तू मेरी अधूरी प्यास प्यास.., नैना लड़े के लड़े रह गए.., तू जो मिल गया तो हो गया सब हासिल.., कहने को जश्ने बहारा है.., फाया कुन फाया कुन.., मौला ए मेरे मौला.. जैसे एक से बढ़कर एक गीत गाए। उनके गीतों के समंदर में श्रोता गोता लगाते रहे। दर्शकों ने उनके सुरों से सुर मिलाते हुए गीत भी गाए। तालियों की गडग़ड़ाहट से पंडाल गूंज उठा। हालांकि नुमाइश की आखिरी नाइट होने के बावजूद इस बार उम्मीदों के मुताबिक दर्शक नहीं पहुंचे। ए और बी ब्लाक में ही दर्शकों का जमावड़ा रहा। मगर, इन दर्शकों ने भी जावेद अली को तालियों से खूब उत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें