फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जट्टारी में दूसरे दिन भी बाजार रहा बंद

Wed, 20 Jan 2016 01:51 AM IST
जट्टारी/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में मामूली सी बात पर दो पक्षों में कहासुनी को लेकर पथराव के बाद फायरिंग में आरोपी बनाए गए एक पक्ष के लोगों की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में दूसरे दिन भी बाजार बंद रहा। एहतियात के तौर पर कस्बे में पीएसी और पुलिस बल तैनात किया गया है। पीएसी ने फ्लैग मार्च भी किया। दोनों पक्षों की ओर से कुल 34 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस दौरान व्यापारियाें ने जाम लगाने भी कोशिश की।  
विज्ञापन

मंगलवार को घटना के दूसरे दिन फायरिंग के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर  बाजार बंद रहा। इस दौरान चर्चाओं का बाजार भी गर्म रहा। हर गतिविधि पर जिला प्रशासन की नजर रही। कस्बे में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस फोर्स और पीएसी तैनात किया गया है। एसओ राजवीर सिंह यादव के अनुसार, दोनों पक्षों की ओर  मुकदमा दर्ज कराया गया है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। 
उधर, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल और चेयरमैन चौधरी मनवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक कस्बे का बाजार बंद रहेगा। चैयरमेन चौधरी मनवीर सिंह के नेतृत्व में लोगों ने जाम लगाने की कोशिश की, पर एसओ के आश्वासन के बाद व्यापारी मान गए। लेकिन बाजार खोलने की उनकी अपील को व्यापारियों ने ठुकरा दिया। एसओ टप्पल राजवीर सिंह यादव ने बताया कि इस मामले में एक पक्ष की ओर से 18 और दूसरे पक्ष की ओर से 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें