फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: स्कूल में बच्चों को बंधक बनाने पर बीएसए ने प्रधानाचार्य को थमाया नोटिस, जवाब के बाद शुरू होगी जांच

Sat, 28 Nov 2026 12:33 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

स्कूल में फीस न आने पर बच्चों को कमरे में बंद कर दिया गया। दरवाजे पर कुत्ता बांध दिया। इसका वीडियो संज्ञान में आते ही शिक्षा विभाग ने स्कूल के प्रधानाचार्य को नोटिस थमा दिया। उसके जवाब के बाद मामले पर जांच शुरू होगी।
विज्ञापन
स्कूल के कमरे में बंद मासूम बच्चे, दरवाजे पर बंधा कुत्ता - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में जट्टारी के एमडी जनता पब्लिक स्कूल का मासूमों पर हैवानियत दिखाने का मामला सामने आया। नर्सरी के दो और यूकेजी के एक यानी तीन मासूम छात्र-छात्राओं की छह महीने से फीस नहीं आई। आरोप है कि 25 नवंबर को स्कूल के कोर्डिनेटर और प्रधानाचार्य ने फीस न आने के कारण तीनों मासूमों को विद्यालय परिसर में ऊपर बने एक कमरे में बंद कर दिया। उसके दरवाजे पर एक कुत्ता भी बांध दिया।

विज्ञापन


वायरल वीडियो में बंद बच्चे कमरे की जाली से झांकते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं पर एक खूंखार कुत्ता भी बंधा हुआ है, जो लगातार भौंक रहा है। जट्टारी पुलिस चौकी में परिजनों ने शिकायत की। अंतत: दोनों पक्षों में समझौता हो गया। तब तक शिक्षा विभाग मौन नजर आया। अमर उजाला में खबर और वीडियो लगने के बाद मासूमों पर फीस को लेकर स्कूल संचालक की हैवानियत वाले वीडियो का शिक्षा विभाग ने संज्ञान लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें... अलीगढ़: फीस नहीं दी तो बच्चों को कमरे में कर दिया बंद, भाग न सके इसलिए बाहर बांध दिया कुत्ता; वीडियो वायरल
अलीगढ़ के बीएसए आलोक सिंह ने दो दिन बाद 27 नवंबर को जट्टारी के एमडी जनता पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य राधा चौधरी को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। स्कूल प्रबंधक और प्रधानाचार्य से दो दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। जवाब मिलने के बाद मामले पर जांच शुरू होगी। अगर जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो स्कूल की मान्यता भी रद्द हो सकती है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें