फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कबड्डी में जट्टारी ने टप्पल को हराया, बैडमिंटन के अंडर 9 में तबीशी रहीं प्रथम

Mon, 27 Mar 2023 01:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बैडमिंटन के अंडर-9 में तबीशी बंसल प्रथम, विहानी सिंह द्वितीय, अंडर-11 में अमिशी अग्रवाल प्रथम, अनाइका उपाध्याय द्वितीय, अंडर-13 में श्रृष्टि कश्यप प्रथम मेघा द्वितीय, अंडर-15 में काकुल चौधरी प्रथम, प्राची चौधरी द्वितीय, अंडर-17 में छवि गर्ग प्रथम, अनन्या भारद्वाज द्वितीय, महिला एकल में महक प्रथम, रजनी द्वितीय, वेटरंस में वंदना यदुवंशी प्रथम, श्वेता उपाध्याय द्वितीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी खेलती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला कल्याण विभाग की ओर से सभी आयु वर्ग की बालिकाओं और महिलाओं की खेल प्रतियोगिता महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई।

विज्ञापन

उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख शशि सिंह, जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने गुब्बारे छोड़कर किया। कबड्डी प्रतियोगिता जट्टारी ने टप्पल को 27-17 अंक से हराकर जीत ली। प्रतियोगिता में डीएस कॉलेज, अग्रसेन इंटर कॉलेज, राजेंद्र क्लब, विश्व भारती पब्लिक स्कूल की टीम ने हिस्सा लिया। इस रेफरी अवधेश सारस्वत, निलेश सिंह, हितेश चौहान, हरिराज सिंह, अजय कुमार, हर्ष शर्मा, कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

बैडमिंटन के अंडर-9 में तबीशी बंसल प्रथम, विहानी सिंह द्वितीय, अंडर-11 में अमिशी अग्रवाल प्रथम, अनाइका उपाध्याय द्वितीय, अंडर-13 में श्रृष्टि कश्यप प्रथम मेघा द्वितीय, अंडर-15 में काकुल चौधरी प्रथम, प्राची चौधरी द्वितीय, अंडर-17 में छवि गर्ग प्रथम, अनन्या भारद्वाज द्वितीय, महिला एकल में महक प्रथम, रजनी द्वितीय, वेटरंस में वंदना यदुवंशी प्रथम, श्वेता उपाध्याय द्वितीय स्थान पर रहीं। निर्णायक भूमिका में आयुष चौधरी, मंतोश कुमार, आकाश दीप, शौर्य सक्सेना, वैभव चौहान रहे। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी विजय सिंह, कोच विकास चौहान, लवली चौधरी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


दायित्व लेने के लिए बेटियां तैयार : विजय
जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि आज समाज में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। बेटियां भी इस बात को बड़े अच्छे से समझ चुकी हैं कि वह हर प्रकार की जिम्मेदारियों का निवर्हन कर सकती हैं।जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि किसी भी देश की समूची आबादी जब तक आगे नहीं बढ़ेगी, तब तक कोई देश, प्रदेश या समाज आगे नहीं बढ़ सकता है। आजादी के इतने वर्षों के बाद भी समाज को लड़कियों के महत्व को पहचानने जानने की आवश्यकता महसूस की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रकृति भी चाहती है कि हम सभी को जीवन देने, पालन पोषण करने वाली नारी शक्ति का अच्छे से विकास हो। उन्होंने लड़कियों से कहा कि वह लड़कों से किसी भी प्रकार से कमतर या कमजोर नहीं हैं। गलत बात को ग्लैमर देने से बचना चाहिए। वह अच्छी बातों, कार्यों की प्रतिस्पर्धा करते हुए अपना स्थान स्वयं बनाएं।

पूर्व ब्लाक प्रमुख शशि सिंह ने कहा कि लड़कियां पितृसत्तात्मक सोच को दरकिनार करते हुए हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं। कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं ने बैंड की धुन पर अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार, एडीडीओ संध्यारानी बघेल, सहायक निदेशक सूचना संदीप कुमार, उप क्रीड़ा अधिकारी विजय कुमार, शमशाद निसार आजमी, मोहम्मद अली, सुशील शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें