फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र : स्कंदमाता का हुआ पूजन, मंदिरों पर उमड़े भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र के पांचवें दिन रविवार को शक्ति की अधिष्ठात्री देवी मां दुर्गा के पंचम स्वरूप एवं वात्सल्य की प्रतिमूर्ति मां स्कंदमाता की पूजा हुई। सुबह से ही मंदिरों और घरों में मां स्कंदमांता की विधि-विधान से श्रद्धालुओं ने आराधना की। घंटों की गूंज और माता रानी के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। महिलाओं ने भजन संध्या आयोजित कर मातारानी का गुणगान भी किया। नौरंगाबाद स्थित नवदुर्गा मंदिर, सिद्धपीठ चामुंडा मंदिर, पथवारी मंदिर, वैष्णो मंदिर में भक्तों ने पहुंचकर धूप, दीप एवं पुष्प चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। शाम को महाआरती में भाग लेकर माता का आशीर्वाद लिया। भक्तों ने भोग -प्रसाद चढ़ाकर उसका वितरण भी किया। उधर, नवरात्र को लेकर शहर भर में विभिन्न धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। गली, मुहल्लों के अलावा घरों में देवी जागरण, दुर्गा स्तुति का पाठ किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें