फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जट्टारी में जामा मस्जिद के इमाम को जिंदा जलाने की कोशिश

Fri, 08 Dec 2017 01:57 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
इमाम को ‌‌ज‌िंदा जलाने की कोशिश की जानकारी पर पहुंचे लोग एवं पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कस्बे में पुलिस चौकी से महज तीस मीटर दूर स्थित जामा मस्जिद के इमाम को गुरुवार रात करीब साढ़े दस बजे जिंदा जलाने की कोशिश की गई।
विज्ञापन

मस्जिद परिसर में बने कमरे में सोते समय इमाम के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद करने के बाद खिड़की से पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। भयभीत इमाम ने खुद को किसी तरह बचाते हुए मोबाइल से मोहल्ले के परिचितों को फोन किया, जिस पर मोहल्लेवासी भागते हुए पहुंचे और दरवाजा खोलकर उनको बाहर निकाला। कमरे के अंदर बिस्तर, चारपाई और किताबें आदि जल गए। कमरे के बाहर बोतल भी मिली है, जिससे पेट्रोल की बदबू आ रही थी।

मामले की जानकारी होते ही नगर पंचायत जट्टारी के पूर्व चेयरमैन चौ. मनवीर सिंह समेत कुछ व्यापारी एवं मुस्लिम समाज के लोग मस्जिद में पहुंच गए। 
सूचना पर जट्टारी चौकी इंचार्ज पहुंच गए। पूर्व चेयरमैन चौधरी मनवीर सिंह ने एसएसपी राजेश पांडेय से बात की। इमाम साबिर रजा (29) बिहार के पूर्णिया जिले के निवासी हैं। करीब एक साल से वह जामा मस्जिद में इमाम हैं। मस्जिद परिसर में कमरे में रहते हैं। इमाम के अनुसार रात करीब साढ़े दस बजे आंख मूंदे कमरे के अंदर खिड़की के किनारे लेटे थे। 
विज्ञापन


किसी की आहट पर कई बार आवाज लगाई, लेकिन बाहर से किसी ने आवाज नहीं दी। अचानक खिड़की पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। 
इससे भयभीत होकर वह दरवाजे की ओर भागे तो दरवाजे की कुंडी बाहर से लगी थी। उधर कमरे में मच्छरदानी, चारपाई, कपड़े, किताबें आदि जलनेलगे। इमाम के अनुसार आग से बचते हुए मोबाइल से परिचितों को फोन किया जिन्होंने आकर बाहर निकाला। इमाम के अनुसार उनका आज तक किसी से विवाद नहीं हुआ। 
विज्ञापन

सूचना पाकर सीओ और इंस्पेक्टर ने मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली।

- जानकारी होते ही हम लोग मस्जिद में पहुंच गए। किसी ने इमाम को जिंदा जलाने की कोशिश की है। अभी इमाम बेहद डरे हुए हैं। मैने एसएसपी राजेश पांडेय को सूचना दी। सुबह इमाम को साथ लेकर टप्पल थाने जाएंगे, तभी उनकी ओर से तहरीर दी जाएगी।   
- चौ. मनवीर सिंह, पूर्व चेयरमैन, जट्टारी नगर पंचायत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें