फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर लगा जाम, लोग होते रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ट्रेन पटरी पर धड़धड़ाती हुई नौ सेकंड में गुजर गई। मगर, शहर के लोगों को जाम से आधा घंटा तक जूझना पड़ा। दरअसल, शहर के बरौला जाफराबाद पुल, कठपुला, मीनाक्षी पुल और छर्रा अड्डा के नीचे से पटरी गुजरनी थी। सुरक्षा के लिहाज से ट्रेन आने से करीब 10 मिनट पहले ही इन पुलों पर आवागमन बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

इससे शहर में जाम की समस्या बन गई। बरौला जाफराबाद पुल पर यातायात रोके जाने के चलते सारसौल चौराहा तक वाहनों की कतार लग गई। कठपुला पर ट्रैफिक रोके जाने से रसलगंज और बर्छी बहादुर दरगाह के सामने जाम लग गया। मीनाक्षी पुल पर यातायात बाधित किए जाने सेे रामघाट रोड पर दुबे पड़ाव चौराहा तक जाम लग गया। इसके अलावा छर्रा अड्डा पुल पर वाहन रोके जाने से एटा चुंगी तक वाहनों की लाइन लग गई। 2:30 बजे ट्रेन के गुजरने के पांच मिनट बाद यातायात को सुचारू किया गया। चिलचिलाती धूप में सड़क पर खड़े वाहन चालकों की गर्मी के चलते हालत खराब हो गई। रोडवेज बसों में फंसे यात्रियों को भी जाम की समस्या के कारण बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें