भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री (सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, परती भूमि विकास, लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग) स्वतंत्र देव सिंह बुधवार को अलीगढ़ पहुंचेगे। सरकारी कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह दोपहर एक बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे।
दोपहर डेढ़ बजे खैर के जैदपुर गांव में आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। जल शक्ति मंत्री दोपहर 3:30 बजे जनप्रतिनिधियों व भाजपा संगठन के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। शाम साढ़े चार बजे जल जीवन मिशन के तहत सिंचाई एवं जल संसाधान, बाढ़ नियंत्रण, लघु सिंचाई, भूगर्भ जल विभाग के तहत चल रही योजनाओं का भौतिक व स्थलीय निरीक्षण करेंगे। संवाद