फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती : महाराणा प्रताप की शौर्य गाथा का बखान किया

विज्ञापन
महाराणा प्रताप की जंयती पर रक्तदान करते अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
महाराणा प्रताप की जयंती पर शहर से लेकर देहात तक कार्यक्रम हुए। शहर में कई जगहों पर रक्तादान शिविर लगाए गए। सामाजिक संस्था, संगठनों द्वारा फल वितरित किए गए। समाजसेवियों ने कई जगहों पर शरबत भी वितरित किया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने महाराणा प्रताप की जयंती पर 482वां शौर्य दिवस मनाया। जिलाध्यक्ष शैलेंद्र पाल सिंह की अध्यक्षता में सुबह 8 बजे सुरेंद्र नगर स्थित महाराणा प्रताप पार्क में हवन हुआ। इसके बाद जिला अस्पताल मलखान सिंह में रक्तदान शिविर लगाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में बरौली विधायक ठा. जयवीर सिंह, भाजपा राष्ट्रीय कार्यक्रम प्रभारी आरपी सिंह मौजूद रहे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के युवा अध्यक्ष जैकी ठाकुर ने बताया कि 142 पदाधिकारियों ने रक्तदान किया।
इस मौके पर छर्रा विधायक रवेंद्र पाल सिंह, एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा नेता अभिमन्यु सिंह, हसायन ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र पाल सिंह, जिलाध्यक्ष वीरांगना ममता सिंह, युवा जिला अध्यक्ष सौरभ तोमर, महानगर अध्यक्ष वीरांगना मीरा जादौन, वीरपाल सिंह, सुधा सिंह, अखिलेश, कृष्ण पाल सिंह चौहान, पूजा राघव, साधना तोमर, सीमा जादौन, कविता राघव, रंजीत तोमर, अखिलेश तोमर, राजकुमार सिंह चौहान, विवेक प्रताप सिंह, अश्वनी प्रताप सिंह, क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष अजीत पाल सिंह तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

महाराणा प्रताप जयंती पर रामघाट रोड स्थित मॉर्डन कान्वेंट कॉलेज में कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर प्रबंधक जवाहर लाल बघेल, प्रधानाचार्य सिंह, अनिल बघेल, रिंकू, अर्चना पाल, हरेंद्र सिंह, सायमा हुसैन, एस एन सक्सेना, तेज प्रकाश गुप्ता, आशीष कुमार, अनिल वर्मा, अमन बघेल आदि मौजूद रहे।
एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह द्वारा बनवाए गए महाराणा प्रताप व पृथ्वीराज चौहान प्रेरणा द्वार का श्रीजी गेस्ट हाउस में लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता पूर्व ब्लॉक प्रमुख धनीपुर ठाकुर योगेंद्र पाल सिंह ने की। संचालन भाजपा नेता कमल प्रताप सिंह ने किया। मुख्य अतिथि सांसद सतीश गौतम रहे। इस मौके पर पूर्व विधायक ठा. दलबीर सिंह, एमएलसी चौधरी ऋषिपाल सिंह, डॉ. रक्षपाल सिंह, ठा. श्योराज सिंह, ठा. गोपाल सिंह, डॉ. नरेश कुमार सिंह, ठा. मुनेंद्र पाल सिंह, ठा. जनकपाल सिंह, वीरेश प्रधान, नरेश ठाकुर, मनोज ठाकुर, मनीष ठाकुर, नागेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. आरपी सिंह, देवेंद्र पाल सिंह, सुधीर कुमार सिंह, शीलू ठाकुर, मुकेश कुमार सिंह, आलोक प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने महाराणा प्रताप जयंती पर दीनदयाल अस्पताल का बाहर शरबत वितरण किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष विवेक चौहान, पार्षद विजय तोमर, भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष मधुलिका राघव, मंडल अध्यक्ष प्रतिभा राघव, पारस चौहान, गजेंद्र सिंह राघव, राहुल यादव, अमित राघव, नितिन गौतम, मुकेश, आर के चौहान, सीपी सिंह, अजीत चौधरी, बीना चौहान, अभिजीत चौधरी आदि मौजूद रहे।

महाराणा प्रताप के छवि चित्र पर माल्यर्पाण करतीं महिलाएं।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें