17 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। अलीगढ़ के आईजी, डीएसपी, एएसपी के तबादलों के साथ सीओ के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। आईजी शलभ माथुर को लखनऊ भेजा गया है। प्रभाकर चौधरी को अलीगढ़ का नया डीआईजी बनााया गया है।
यूपी में 17 आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। अलीगढ़ परिक्षेत्र के आई जी शलभ माथुर को आईजी स्थापना मुख्यालय पुलिस महानिदेशक यूपी लखनऊ के पद पर भेजा गया है। डीआईजी स्थापना मुख्यालय पुलिस महानिदेशक यूपी लखनऊ के पद पर तैनात प्रभाकर चौधरी को अलीगढ़ का नया डीआईजी बनाया गया है। अलीगढ़ में ग्रामीण डीएसपी पलाश बंसल को महोबा में एसपी बनाया गया है। एएसपी अमृज जैन को अलीगढ़ में ही प्रभारी डीएसपी ग्रामीण बनाया गया है।
सीओ के बदले कार्यक्षेत्र
एसएसपी संजीव सुमन ने 9 सितंबर देर रात अलीगढ़ जिले के पांच क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्रों फेरबदल कर दिया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार एसएसपी ने नवागत एएसपी मयंक पाठक को क्षेत्राधिकारी द्वितीय, वरुण सिंह को क्षेत्राधिकारी छर्रा से क्षेत्राधिकारी खैर, सर्जना सिंह को क्षेत्राधिकारी अतरौली, क्षेत्राधिकारी शुभेंदु सिंह को क्षेत्राधिकारी बरला, क्षेत्राधिकारी राकेश सिसौदिया को क्षेत्राधिकारी द्वितीय से क्षेत्राधिकारी छर्रा बनाया है।