फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atul Maheshwari Scholarship: छात्रवृत्ति पाने का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन

Tue, 10 Sep 2024 10:12 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

9वीं और 10वीं में पढ़ने वाले प्रादेशिक बोर्ड के 23 विद्यार्थियों को 50-50 हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी। 11वीं और 12वीं के 23 विद्यार्थियों को 75-75 हजार रुपये दिए जाएंगे। वह विद्यार्थी ही आवेदन के पात्र होंगे, जिन्होंने पिछली परीक्षा में न्यूनतम 60 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन
डीएस इंटर कॉलेज के छात्र - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करेंगे तो छात्रवृत्ति पाने का मौका मिल सकता है। यह छात्रवृत्ति उच्च्च शिक्षा में सहयोग करेगी, जिसकी उन्हें आने वाले समय में जरूरत होगी। 10 सितंबर को यह जानकारी अमर उजाला टीम ने डीएस इंटर कॉलेज के सभागार में विद्यार्थियों को दी। छात्रवृत्ति की परीक्षा में बैठने के लिए उन्हें प्रेरित भी किया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने आवेदन करने का संकल्प लिया। 

विज्ञापन


छात्रवृत्ति के लिए 15 सितंबर तक आवेदन किए जाएंगे। 9वीं और 10वीं में पढ़ने वाले प्रादेशिक बोर्ड के 23 विद्यार्थियों को 50-50 हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी। 11वीं और 12वीं के 23 विद्यार्थियों को 75-75 हजार रुपये दिए जाएंगे। वह विद्यार्थी ही आवेदन के पात्र होंगे, जिन्होंने पिछली परीक्षा में न्यूनतम 60 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। इसके अलावा वार्षिक पारिवारिक आय 2 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। आवेदन ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद विद्यार्थियों को समाचार पत्र पढ़ने के लिए बताया गया। इससे पढ़ने की आदत होगी, जो आने वाले समय में लाभप्रद साबित होगा। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. कौशलेंद्र यादव ने जरूरतमंद और होनहार विद्यार्थियों को अमर उजाला की तरफ से छात्रवृत्ति दी जाएगी, जो प्रशंसनीय है। इस अवसर पर प्रवक्ता योगेंद्रपाल सिंह, प्रताप सिंह, अवधेश कुामर, राजा अग्रवाल, नौशाद अहमद, अमित चौबे मौजूद रहे।

छात्रवृत्ति के लिए यहां से करें ऑनलाइन आवेदन
http//www.amarujala.com/atul- maheshwari-chhatravritti-2024
http://amarujalafoundation.org/
http://www.amarujala.com/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें