पुलिस की पाठशाला में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। यह पाठशाला मेरे लिए सार्थक रही
।-सोनी
साइबर विशेषज्ञों की बातें ज्ञानवर्धक रहीं। जिनसे अनजान थी, उस बारे में जानकारी मिली।
-संस्कृति
साइबर फ्रॉड होने पर उसकी जानकारी कहां दी जाए, यह पाठशाला में पता चला है।
-कोमल
सोशल मीडिया पर अपनी फोटो डालने से बचेंगी। व्हाट्सएप पर टू स्टेप प्रक्रिया भी अपनाएंगी।
-दिया
मुझे अहम जानकारी मिली है। साइबर फ्रॉड से बचाव होगा। सगे-संबंधियों को बताएंगे
-दिव्या
डिजिटल अरेस्ट के बारे में भी जानकारी मिल गई है। कोई भी अफसर डिजिटल अरेस्ट नहीं करता है।
-कुमकुम
क्या न करें
- अपनी व्यक्तिगत तस्वीरें सार्वजनिक रूप से साझा न करें।
- ब्राउजर में सोशल मीडिया अकाउंट में लॉग इन करते वक्त लॉग इन या रिमाइंडर मी को चेक न करें।
- जन्मतिथि, नाम, मोबाइल नंबर आदि का इस्तेमाल कभी पासवर्ड में न करें।
- किसी भी पॉपअप विज्ञापन पर गौर न करें।