फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: क्रिकेटर रिंकू सिंह के भतीजे अभि का चला बल्ला, अलीगढ़ लॉयंस को दिलाई जीत

Thu, 22 Jun 2023 07:41 PM IST
चमन शर्मा इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़

सार

आईपीएल क्रिकेटर रिंकू सिंह के बड़े भाई सोनू के बेटे अभि सिंह ने भी अपने चाचा की तरह हरफनमौला प्रदर्शन कर अपनी टीम को जीत दिलाई। अभि के प्रदर्शन पर रिंकू सिंह को भी गर्व महसूस हुआ।
विज्ञापन
बिना कैप वाला नन्हा क्रिकेटर अभि सिंह मैन ऑफ द मैच - फोटो : नितिन गुप्ता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल क्रिकेटर रिंकू सिंह के बड़े भाई सोनू के बेटे अभि सिंह ने भी अपने चाचा की तरह हरफनमौला प्रदर्शन कर अपनी टीम को जीत दिलाई। अभि के प्रदर्शन पर रिंकू सिंह को भी गर्व महसूस हुआ।

विज्ञापन


अलीगढ़ के महुआ खेड़ा स्थित अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के मैदान पर एसीएस ट्रॉफी के तहत खेले गए अंडर 12 मैच में आईपीएल क्रिकेटर रिंकू सिंह के भतीजे अभि सिंह ने हरफनमौला प्रदर्शन से अपनी टीम को जीत दिला दी। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

निर्धारित 25 ओवर के मैच में अलीगढ़ पैंथर्स के बल्लेबाजों ने 107 रन बनाए। जवाब में उतरी अलीगढ़ लायंस टीम ने 19वें ओवर में 108 रन बनारक पांच विकेट से मैच जीत लिया। अलीगढ़ लायंस के अभि सिंह ने 35 रन की जिताऊ पारी खेली। अभि ने तीन ओवर में 12 रन देकर दो विकेट झटके। उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आयोजक सचिव अर्जुन सिंह फकीरा व कोच मसूदुज्जफर अमीनी ने दिया। 
विज्ञापन


अंडर-16 में लायंस रोर ने 25 ओवर के मैच में 9 विकेट पर 145 रन बनाए। आदित्य राघव ने 36 रन की पारी खेली। जवाब में उतरी स्कार्पियंस स्टिंग टीम 40 ओवर में सिमट गई। उसे 105 रन से हार मिली। रोर के लकी ने 3.5 ओवर में सात रन देकर पांच विकेट झटके। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें