0भाजपा के मंडल अध्यक्ष मनोज भारद्वाज का कहना है कि घटना के दिन ही पुष्ट सूचना थी कि आरोपी संरक्षित पशु के मीट की बिक्री कर रहे हैं। पुलिस को बताया भी गया, इसके बावजूद हरदुआगंज पुलिस ने कुछ लोगों को बचाने की कोशिश की। मौके पर पकड़े गए मीट विक्रेता शरीफ कुरैशी और उसके साथी को छोड़ दिया गया। जल्द ही उच्चाधिकारियों से मिलकर सही स्थिति से अवगत कराया जाएगा।
तब शरीफ ने भैंस का मीट बताया था
सीओ अतरौली राजीव द्विवेदी ने बताया कि घटना वाले दिन मीट विक्रेता शरीफ कुरैशी ने बरामद 20 किलोग्राम मीट भैंस का बताया था। पुलिस की पूछताछ में कहा था कि सराय रहमान थाना बन्ना देवी के मीट विक्रेता विक्रेता मोहसिन के पास से वह भैंस का मीट खरीदकर लाया था। प्रयोगशाला की जांच में संरक्षित पशु का मीट पाए जाने पर रिपोर्ट दर्ज कर हरदुआगंज पुलिस ने मोहसिन को पकड़ लिया। शरीफ कुरैशी की तलाश में टीम लगी है।