फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबादी क्षेत्र में तेज होगी फैक्टरियों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़ में शनिवार को एक पटाखा फैक्टरी में धमाके के साथ आग लगने से मजदूरों की मौत के बाद अलीगढ़ में भी सतर्कता शुरू हो गई है। इन दिनों मौसम बेहद गरम है, इसलिए आबादी क्षेत्र की फैक्टरियों की जांच तेज कर दी गई। वहीं आतिशबाजों पर भी निगरानी रखी जा रही है कि कहीं कोई गुपचुप तरीके से अधिक मात्रा में स्टाक रखकर आतिशबाजी तो नहीं बना रहा।
विज्ञापन

सीएफओ विवेक शर्मा के नेतृत्व में लगातार जांच व जागरुकता के कार्यक्रम चल रहे हैं। बुधवार को गोपालपुरी के नर्सिंग होम, शहंशाहबाद के स्कूल, खैर में आरा मशीन, इगलास में आरा मशीन पर चेकिंग कर अग्निशमन यंत्रों को देखा गया। साथ में यहां मॉक ड्रिल भी कराई गई। सीएफओ ने बताया कि हापुड़ की घटना के बाद इस अभियान में और तेजी लाई जा रही है। अब आबादी क्षेत्र वाले उन कारखानों की जांच की जाएगी, जहां ज्वलनशील पदार्थ रहता है। इसके अलावा जिले के पंजीकृत, अवैध आतिशबाजों और पटाखा गोदामों पर भी निगरानी कराई जा रही है। इस बात की जानकारी की जा रही है कि कहीं अधिक क्षमता में बारूद या आतिशबाजी तो नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें