फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: लापरवाह इंस्पेक्टर के खिलाफ जांच, सीओ-हेड मोहर्रिर से मांगा स्पष्टीकरण

Sat, 06 May 2023 01:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

थाने के मुकदमों से संबंधित वाहनों को पनैठी यार्ड में खड़ा न कराने और अभिलेखों का रख रखाव सही न पाए जाने पर इंस्पेक्टर के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। साथ में हेड मुहर्रिर व बेहतर निगरानी न करने के लिए जिम्मेदार सीओ प्रथम अभय कुमार पांडेय से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसएसपी कलानिधि नैथानी के शुक्रवार देर शाम सासनी गेट थाने के निरीक्षण में इंस्पेक्टर शिशुपाल शर्मा पर गाज गिरने के संकेत माने जा रहे हैं। थाने के मुकदमों से संबंधित वाहनों को पनैठी यार्ड में खड़ा न कराने और अभिलेखों का रख रखाव सही न पाए जाने पर इंस्पेक्टर के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


साथ में हेड मुहर्रिर व बेहतर निगरानी न करने के लिए जिम्मेदार सीओ प्रथम अभय कुमार पांडेय से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। साथ में थाना क्षेत्र में जुआ सट्टा की शिकायतों का भी संज्ञान लिया है।
एसएसपी के अनुसार जब वे थाने पहुंचे तो कार्यालय, अभिलेख व मालखाना, हवालात को चेक किया। महिला हेल्प डेस्क अपने स्थान पर नहीं थी और वहां आने वाले प्रार्थना पत्रों की समीक्षा में पाया कि फरियादियों से अच्छा व्यवहार नहीं था।
विज्ञापन


थाने में साफ-सफाई नहीं थी। मुकदमों के वाहन पनैठी यार्ड में नहीं भेजे गए थे। इन बातों को लेकर इंस्पेक्टर के खिलाफ विभागीय जांच, अभिलेख सही से न रखने पर हेड मुहर्रिर का व निगरानी न करने पर सीओ का स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

छत से गिरी महिला की मौत
महानगर के गांधी पार्क क्षेत्र के नौरंगाबाद छावनी में छत से कपड़े सुखाने के दौरान गिरी महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया गया है कि 48 वर्षीय कमलेश मंगलवार शाम छत से कपड़े उतारने गई थी। तभी पैर फिसलने पर गिर गई। उसे जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंपा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें