बैठक में श्रीराम जन्मभूमि प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को भव्य रूप में मनाने का निर्णय लिया। बैठक में कहा कि प्रदेश भर में श्रीराम शोभा यात्राएं निकाली जाएंगी। इस दौरान पीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मालदीव का पर्यटन बहिष्कार किया गया। प्रधानमंत्री द्वारा साल 2047 तक भारत को विश्वगुरु बनाने के संकल्पों को पूरा कराने में योगदान देने का प्रस्ताव पारित हुआ। संगठन के प्रस्ताव पर महापौर प्रशांत सिंघल ने श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के सूत्रधार रहे विहिप अध्यक्ष अशोक सिंघल की प्रतिमा अलीगढ़ में स्थापित कराने का आश्वासन दिया।
सात जिला इकाइयों को सम्मानित किया
बैठक के दौरान सात जिला इकाइयों को उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। नियमित आयोजनों के लिए सहारनपुर, वृहद रक्तदान शिविर के लिए झांसी, वृहद पौधरोपण के लिए महोबा, वृहद मेला के लिए बुलंदशहर, सदस्यता अभियान के लिए फर्रुखाबाद, स्थानीय निकाय अध्यक्षों का सम्मान समारोह आयोजित करने के लिए लखनऊ को सम्मानित किया गया। इसके अलावा प्रदेश कार्यसमिति बैठक के के लिए अलीगढ़ इकाई को सम्मानित किया गया।
ये रहे मौजूद
प्रदेश महामंत्री रविकांत गोयल, शिवकुमार सोनी, चंद्रांशु गोयल, युवा इकाई प्रदेश अध्यक्ष अमित वार्ष्णेय, दिनेश गुप्ता, बहजोई चेयरमैन राजेश शंकर राजू, सासनी चेयरमैन राजीव वार्ष्णेय, विनोद अग्रवाल, महिला इकाई प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगीता वार्ष्णेय, अलीगढ़ जिलाध्यक्ष प्रदीप गंगा, महानगर अध्यक्ष जयगोपाल वीआईपी, जिला महामंत्री संजीव अग्रवाल, अनिल बंसल, दुर्वेश वार्ष्णेय,यश कुमार, प्रीती वार्ष्णेय, राहुल मित्तल सहित 48 जनपदों के जिलाध्यक्ष मौजूद रहे।