महासम्मेलन का समापन समारोह 22 नवंबर को यूनिवर्सिटी पॉलीटेक्निक सभागार में आयोजित हुआ। प्रो उमारानी पप्पूस्वामी, प्रो शोभा सत्यानाथ, प्रो आरिफ नाजिर, प्रो प्रदीप के दास, प्रो मोहम्मद अजहर, प्रो आर सी शर्मा, प्रो उमामेश्वरा रॉव मंचासीन रहे। समापन समारोह को भाषा विज्ञान के अध्यक्ष प्रो एमजे वारसी ने संबोधित किया। आईसीएचआर से डॉ नौशाद अली ने विशेष संबोधन दिया। तदोपरांत डॉ सादिया हुस्नाा हसन ने सम्मेलन की रिपोर्ट पेश की।
प्रो मुहम्मद अजहर ने अतिथि सम्मान में और प्रो आरिफ नाजिर संबोधन किया। दिल्ली विवि के प्रो आरसी शर्मा ने अध्यक्षीय भाषण दिया। डॉ नाजिन बी लश्कर ने धन्यवाद ज्ञापित किया।