अलीगढ़ महोत्सव 2016 राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के स्टेडियम में चल रही दो दिवसीय खो-खो प्रतियोगिता के अंतिम दिन हुए फाइनल मुकाबले में बालिकाओं में भगवती सरला इंटर कालेज की टीम ने एकतरफा मुकाबले में चिरंजीलाल कन्या इंटर कालेज की टीम को एकतरफा मुकाबले में 16-9 के अंतर से हराया। टीकाराम महाविद्यालय ने बेसिक शिक्षा विभाग टप्पल को 6-3 अंकों से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
बालक वर्ग के फाइनल में सर्वोपयोगी इंटर कालिज पलसेड़ा सीनियर टीम सर्वोपयोगी इंटर कालेज पलसेड़ा सबजूनियर टीम को कड़े मुकाबले में 9-6 के अंतर से हराया। तृतीय स्थान बेसिक शिक्षा विभाग टप्पल ने 10-7 से रेंज हिल्स पब्लिक स्कूल धनीपुर को हराकर प्राप्त किया। इससे पूर्व पहले सेमीफाइनल में सर्वोपयोगी इंटर कालेज पलसेड़ा सीनियर टीम ने बेसिक शिक्षा विभाग टप्पल को 11-10 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया तो
सर्वोपयोगी इंटर कालिज पलसेड़ा सबजूनियर टीम ने व रेंज हील्स पब्लिक स्कूल धनीपुर को 14-9 से हराकर फाइनल का टिकट कटाया था। बालिका वर्ग के पहले सेमीफाइनल में भगवती सरला पालीवाल कन्या इंटर कालेज जट्टारी की टीम ने टीकाराम महाविद्यालय को 14-8 तो दूसरे सेमीफाइनल में चिरंजीलाल कन्या इंटर कालेज ने बेसिक शिक्षा विभाग टप्पल को 9-4 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।
सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि व सिटी मजिस्ट्रेट हिमांशु गौतम, विशिष्ठ अतिथि विवेकानंद कालेज आफ टैकभनोलाजी एंड मैनेजमेंट की सचिव सुधा सारस्वत ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर प्रतियोगिता के संयोजक डा. राकेश सक्सेना, प्रधानाचार्य नगेंद्र सिंह चौहान, आरएसओ आले हैदर, मंजूर आलम, मसूद अमीनी, राजेश प्रकाश गुप्ता, अजय राय, ईश्वरदास वर्मा, मौ. अली आदि उपस्थित रहे। संचालन बलिउज्जमा खान सचिव जिला खो-खो संघ ने किया।