फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेयरी संचालकों को नगर से बाहर करने का निर्देश

विज्ञापन
वार्डों का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी नितिन रमेश गोकर्ण। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
जिले के नोडल अधिकारी एवं लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव नितिन रमेण गोकर्ण ने नगर क्षेत्र से डेयरी संचालकों को बाहर करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

निरीक्षण को पहुंचे प्रमुख सचिव ने नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल एवं नगर निगम के अधिकारियों के साथ वार्ड 39 का निरीक्षण किया। नाले में गोबर देखकर नगर आयुक्त सत्यप्रकाश पटेल से पूछताछ की। नगर आयुक्त ने बताया कि चंद रोज पहले उन्होंने पांच डेयरी संचालकों पर 4.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। प्रमुख सचिव ने डेयरी संचालकों पर कार्रवाई से संबंधित पेपर भी देखे। उन्होंने नालों की तली झाड़ सफाई व बंद नालियों को खुलवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

अनवर हुदा कंपाउंड के पास लगे हैंडपंप को चलवा कर देखा कि चल रहा है या नहीं। स्थानीय नागरिकों ने आए दिन की समस्याओं से अवगत कराया, जिसका समाधान कराने का आदेश प्रमुख सचिव ने दिया। श्री गोकर्ण ने सेवा भवन एवं आई ट्रिपल सी में हाईटेक कैमरों की कार्यप्रणाली, सर्विलांस सहित कमांड सेंटर की कार्यप्रणाली को देखा। कैमरों की मदद से शहर के ग्रीन एरिया को भी देखा। नोडल अधिकारी के साथ नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल, सहायक नगर आयुक्त राजबहादुर सिंह, रोहित सिंह, डॉ. शिवकुमार, कुलभूषण वार्ष्णेय, विनय कुमार राय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें