30 मई शाम एकत्रित होकर काफी भाजपाई देहली गेट पहुंच गए। जहां प्रदर्शन करते हुए एसएचओ से इस बात पर एतराज जताया। साथ में पुलिस विरोधी व विधायक समर्थित नारेबाजी करते हुए थाने के बाद अंगोछा बिछाकर दरोगा को रिश्वत देने के लिए भीख मांगने का सांकेतिक उपक्रम किया। इस खबर पर एसपी सिटी ने भाजपा नेताओं से वार्ता की। विधायक से भी वार्ता हुई। बाद में उन्हें दरोगा पर कार्रवाई व मामले में निष्पक्ष जांच व विवेचना बदलने का भरोसा मिला। तब जाकर कार्यकर्ता वहां से हटे। यहां लिखित में शिकायती पत्र भी लिया गया। यहां भाजयुमो महानगर मंत्री हर्षद हिंदू, अतुल राजाजी,मंडल अध्यक्ष गौरी आर्य ,संजय माहौर,अजय गुप्ता,राहुल चेतन,विशाल गुप्ता,नितिन काजल,शगुन वाष्र्णेय,राजकुमार राजा, पार्षद करण माहौर आदि लोग मौजूद रहे ।
इस मामले में विवेचना में दरोगा पर आरोप लगे हैं। इसी क्रम में कुछ लोगों ने थाने पर विरोध किया। उन्हें समझाकर शांत किया गया है। दरोगा पर लगे आरोपों की जांच के आधार पर अगले 24 घंटे में कार्रवाई होगी। बाकी विवेचना में निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। यह उन्हें समझा दिया गया है।-मृगाक शेखर पाठक, एसपी सिटी