फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: एक रात में दो दुकानों में चोरी, एसएसपी ने दरोगा व दो सिपाही किए निलंबित

Sun, 23 Nov 2025 09:15 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

दो दुकानों में चोरी हुई, जबकि यह तीनों पुलिसकर्मी उस रात बीटा टीम पर ड्यूटी दे रहे थे। इन्हें क्षेत्र में चेकिंग के साथ-साथ संदिग्धों की निगरानी करनी थी। बावजूद इसके अपराधी दो स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम दे गए।
विज्ञापन
दरोगा व दो सिपाही निलंबित - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में अतरौली के तेवथू में एक रात में दो दुकानों में चोरी की घटना में उस रात बीटा टीम पर तैनात दरोगा व दो सिपाही निलंबित किए गए हैं। एसएसपी स्तर से इसे क्षेत्र में चेकिंग व संदिग्धों की निगरानी में बीटा टीम की लापरवाही माना गया है। उसी आधार पर कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


एसएसपी नीरज जादौन ने अतरौली के तेवथू चौकी के दरोगा अर्जुन सिंह, मुख्य आरक्षी उमाशंकर व सिपाही अनिल कुमार को निलंबित कर दिया है। इनके विषय में जानकारी मिली कि 20 नवंबर की रात तेवथू में दो दुकानों में चोरी हुई, जबकि यह तीनों पुलिसकर्मी उस रात बीटा टीम पर ड्यूटी दे रहे थे। 

निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार इन्हें क्षेत्र में चेकिंग के साथ-साथ संदिग्धों की निगरानी करनी थी। बावजूद इसके अपराधी दो स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम दे गए। इसी आधार इन्हें निलंबित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें