फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: तमंचे-कारतूस सहित दबोचे गए वांछित पिता-पुत्र, भेजा गया जेल

Sun, 23 Nov 2025 06:17 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

टप्पल पुलिस ने दीन मोहम्मद और उसके बेटे अरमान को पकड़ा है। दोनों आरोपी पहले से दर्ज रिपोर्ट में वांछित थे। अरमान के पास से एक तमंचा और कारतूस मिला।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी पिता और पुत्र - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ की टप्पल पुलिस ने वांछित पिता-पुत्र कृपालपुर अंडरपास के पास से पकड़ा है। उनके पास से 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। 

विज्ञापन


टप्पल थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि 23 नवंबर की सुबह करीब 10:10 बजे कृपालपुर अंडरपास के पास से दीन मोहम्मद (52) और उसके बेटे अरमान (19 ) निवासी ग्राम गज्जूगढ़ी थाना टप्पल को पकड़ा गया। दोनों आरोपी थाना टप्पल में पहले से दर्ज रिपोर्ट में वांछित थे। अरमान के पास से एक तमंचा 315 बोर और कारतूस मिला। न्यायालय के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें